फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुलदार के हमले में ग्रामीण घायल

Fri, 20 Nov 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की वन विभाग से पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। गुलदार ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। वन टीम ने घायल ग्रामीण को उपचार के लिए भर्ती कराया। ग्रामीणों में गुलदार की दस्तक से दहशत माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे गन्ना सेंटर के पास बाइक से घर जा रहे अछर सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी मिठ्ठीबेरी पर गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सेक्शन अधिकारी सुभाष चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वन टीम ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार कराया। सेक्शन अधिकारी ने बताया कि घायल युवक के उपचार के साथ ही मुआवजे के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी 22 अगस्त 2025 को गुलदार ने इसी व्यक्ति पर हमला किया था। एक ही व्यक्ति पर दोबारा हमला होने से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार गुलदार की आवाजाही से लोगों को शाम के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें