हरिद्वार। महिला विद्यालय डिग्री काॅलेज सती कुंड कनखल में बीए प्रथम की छात्राओं का तृतीय सेमेस्टर व पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बीए प्रथम सेमेस्टर की विजयलक्ष्मी को मिस फ्रेशर, निहारिका को फर्स्ट रनर अप, रिया शर्मा को सेकेंड रनर अप चुना गया।
महाविद्यालय की सचिव डाॅ. वीणा शास्त्री और श्री शीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डाॅ. अशोक शास्त्री ने छात्राओं को जीवन को जीवटता से जीते हुए प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. शशी प्रभा ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, इसलिए कॉलेज की छात्राएं भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर डाॅ. अनुराधा पांडेय, गरिमा जैन, डाॅ. राखी सिंह, डाॅ. निभा राठी, प्रो. प्रीति आत्रेय, यासमीन अमीर, डाॅ. प्रेरणा पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद