फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धनौरी क्षेत्र में विजिलेंस ने पकड़ी बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। क्षेत्र में बिजली की चोरी की शिकायतों पर देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने सोमवार को मानुबांस, दादूबांस, झाड़ियान ग्रांट में ताबडतोड़ छापेमारी की। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। कई लोगों ने छापेमारी की सूचना पर अपने मकान और दुकान से खुद ही केबल तार हटा लिया। वहीं, विजिलेंस टीम भी अलग-अलग गुटों में बंटकर चेकिंग करती रही। टीम ने कुल 15 लोगों के यहां चोरी पकड़ी। बताया जा रहा है कि ऊर्जा निगम को काफी दिनों से आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि शिकायत पर देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। चोरी करते पकड़े गए लोगों के तार टीम ने जब्त करते हुए उन्हें सूचीबद्ध किया। टीम में निरीक्षक मारूत शाह, संभव त्यागी, धनंजय कुमार, विकास, रोबिन सिंह, अवर अभियता योगेंद्र रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें