फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी कार, दंपती और बेटा घायल

Tue, 18 Mar 2025 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/श्यामपुर

सार

एक कार नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार की तरफ आ रही थी। चंडी चौकी के सामने पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे करीब 30-35 मीटर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
सड़क से नीचे गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में सवार पति-पत्नी और पुत्र घायल हो गए। कार सवार परिवार पिथौरागढ़ डीडीहाट का रहने वाला है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां उनका उपचार किया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने क्रेन के जरिये कार को बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की दोपहर की है। जब एक कार नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार की तरफ आ रही थी। चंडी चौकी के सामने पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे करीब 30-35 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत चंडी चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नितेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


Haridwar: पूर्व विधायक चैंपियन को मिली जमानत, MLA उमेश के कार्यालय पर फायरिंग के केस में गए थे जेल
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत के अंदर से लोगों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि कार में सवार गोविंद सिंह चुफाल (55) पुत्र कुंदन सिंह, ललिता चुफाल (50) पत्नी गोविंद सिंह चुफाल, निखिल चुफाल (24) निवासीगण डीडीहाट पिथौरागढ़ घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालत खतरे से बाहर है। परिवार पिथौरागढ़ से आ रहा था और देहरादून जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें