फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों और मालिकोकं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और ऑटो विक्रम यूनियन आह्वान पर वाहन चालकों और मालिकों ने कॉमर्शियल वाहनों की वैधता को समाप्त करने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संस्था के सेक्टर-2, भेल स्थित कार्यालय पहुंचकर परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह मान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चारों ओर पहाड़ों से घिरा है। प्रदूषण की संभावनाएं कम होती हैं। पहाड़ में 15 वर्ष और मैदानी क्षेत्र में 20 वर्ष करने से ट्रांसपोर्टर अपने वाहनों की किश्तें, मेंटीनेंस, विभागीय खर्चा कर सकेगा। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की अवधि में वाहनों को बदला जाना मालिकों और चालकों के लिए बड़ी समस्या होगी। हजारों चालक और मालिक रोजगार से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस नियम को तत्काल बदला जाए। सुरेश सिंह राणा, ऑटो विक्रम यूनियन के नवेज अंसारी, आदेश पंडित ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदर्शन करने वालों में हरमोहन सिंह, सुदेश कर्णपाल, मोनू यादव, संजय चौहान, अजय, अर्जुन चौहान, कमल चौधरी, राव अखलाक, बलवीर सिंह, अर्जुन कश्यप, आशु, आशीष पराशर, हुकम सिंह, भूरा शाह, प्रमोद, पवन अरोड़ा, अरशद कुरैशी, रामकुमार, हरीश अरोड़ा, सत्यप्रकाश, सूरज, नीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें