फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को कुछ परिसंपत्तियां देने को तैयार हुआ यूपी

Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
सबकुछ ठीकठाक रहा तो देर से ही सही 16 साल बाद उत्तराखंड को उतर प्रदेश से कुछ परिसंपत्तियां जल्दी मिल जाएंगी। दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंताओं की बुधवार को हरिद्वार में हुई बैठक में परिसंपत्तियों के बंटवारे पर सहमति बनी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी उत्तराखंड सिंचाई विभाग को जनपद हरिद्वार की 214 हेक्टेयर भूमि, 266 आवासीय भवन और कैलाश गेस्ट हाउस सिंहद्वार हरिद्वार एवं हिमालयन गेस्ट हाउस रुड़की को हैंडओवर करने को पूर्ण रूप से सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एसके शर्मा ने बैठक में बताया कि जनपद की 28 नहरों को देने पर पहले ही सहमति हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि संभवत: मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूूरी भी हो गई होगी तो जल्दी ही शासनादेश जारी हो जाएगा। दोनों राज्यों के बीच बुधवार की बैठक में जिन परिसंपत्तियों को उत्तराखंड को देने पर सहमति बनी है। उनका प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और कैबिनेट की मुहर लगने के बाद परिसंपत्तियों को उत्तराखंड सिंचाई विभाग के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्रा ने दोनों राज्यों केे मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक में हुई सहमति को संतोषजनक बताया। बैठक में उत्तरी खंड गंगा नहर रुड़की के अधिशासी अभियंता सीबी यादव, उत्तरी खंड नहर हैड वर्क्स के सहायक अभियंता सुशील यादव और उत्तराखंड सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र जोशी, अधिशासी अभियंता कमल सिंह एवं उप राजस्व अधिकारी एनएस कुंडरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------रतनमणी डोभाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें