फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: उत्तम शुगर मिल ने 17.92 करोड़ का भुगतान जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम शुगर मिल ने 10 दिन का गन्ना भुगतान समितियों को भेज दिया है। समिति अब भुगतान को किसानों के खातों में भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी का पेराई सत्र 5 नवंबर को शुरू हुआ था। इसके अलावा चीनी मिल की ओर से क्रय केंद्रों पर 3 नवंबर से गन्ना तौल का कार्य शुरू कर दिया गया था। मिल प्रबंधन की ओर से चीनी मिल चलने के 15 दिन के भीतर ही 3 से 12 नवंबर तक यानी के 10 दिनों का 17.92 करोड़ का गन्ना भुगतान गन्ना समितियों को भेज दिया है।
विज्ञापन




मिल के महाप्रबंधक गन्ना अनिल सिंह ने बताया कि उत्तम शुगर मिल द्वारा किसानों का भुगतान किया है। उन्होंने किसानों से अपना गन्ना मिल में ही आपूर्ति करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 10 दिन में किसानों को गन्ना भुगतान किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें