फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने कसे अफसरों के पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर अफसरों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर निगम के पास सबसे ज्यादा संसाधन हैं, इसके बाद भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उन्होंने इस बात पर फिर एतराज जताया कि बार-बार कहने के बावजूद सफाई के संतोषजनक परिणाम नहीं आने पर उन्हें हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। जबकि यह काम तो नगर निगम के स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने रात में भी नियमित रूप से सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान के प्रबंध करने को कहा। मंगलवार को पूरे शहर में सफाई को लेकर निरीक्षण करने के बाद शहरी विकास मंत्री ने शाम को डामकोठी पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि अभी भी शहर में सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। हालांकि पहले की अपेक्षा इसमें सुधार हुआ है। कहा कि रुड़की के हालात हरिद्वार से ज्यादा बेहतर हैं। जबकि वहां संसाधन कम हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में काम तो हो रहा है लेकिन विधिवत सिस्टम बनाकर नहीं किया जा रहा है। नगर आयुक्त को सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ और ज्यादा बेहतर तालमेल बनाकर तथा घर-घर से कूड़ा उठाने का जिम्मा संभाल रही केआरएल कंपनी पर ज्यादा नियंत्रण करके व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करने पर बल दिया। शहरी विकास मंत्री ने पूरे शहर की कॉलोनियों के नाम ले लेकर वहां व्यवस्था में सुधार करने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान नगर आयुक्त उदय सिंह राणा के साथ ही सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह, उत्तमम सिंह नेगी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के पूव्र जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, प्रांतीस नेत्री अन्नु कक्कड़, जिला महामंत्री विकास तिवासी, नरेश शर्मा, अमित गौतम समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें