फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानियों ने शिविर में किया 358 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के बाद जागरुक करते एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ब्लड वालंटियर्स और संकल्प प्रकाश संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने खूब जज्बा दिखाया। शिविर में बड़ी संख्या में शहर के अलावा रुड़की और मुजफ्फरनगर के वालंटियर्स ने पहुंचकर रक्तदान किया। इसके साथ ही 358 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी, अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, एचआरडीए के सचिव हरबीर सिंह, मुख्य नगर आयुक्त उदय सिंह राणा ने केक काटकर किया। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस समय डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। मरीजों को ब्लड के साथ प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है। ब्लडबैंक में ऐसे लोग ब्लड लेने पहुंच रहे है, जिनके पास रक्तदान के लिए कोई व्यक्ति नहीं है, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ब्लड देना जरूरी हो जाता है। ऐसे में शिविर लगना जरूरी है। उन्होंने कैंप में सहयोग कर रहे सभी युवाओं की सराहना की।
एचआरडीए के सचिव हरबीर सिंह ने कहा कि अपने प्रियजनों का जन्मदिन हो या अन्य विशेष दिन, समाजसेवा के कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान अनिल अरोड़ा, पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। शिविर में उड़ान क्लासेज से रविंद्र शर्मा और गैलेक्सी एडवरटाइजिंग के ऋषि सचदेवा की टीम ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, समाजसेवी रामशरण चावला, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अनुज सिंह, विनीत जॉली, राजेश शर्मा, नरेश मोहन, दीपक टंडन, डॉ. विशाल गर्ग, अंकिता कोठियाल, रोहन सहगल, अशोक अग्रवाल, दीपांशु विद्यार्थी, प्रदीप कालरा, अमर कुमार, नागेश वर्मा, डॉ. संदीप कपूर, विक्की गुलाटी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इनका भी रहा सहयोग
अनिल अरोड़ा, मनीष लखानी, विशाल अनेजा, अनिल झांब, विक्रम गुलाटी, सुमित बंसल, जागेश पाल, लक्ष्य नारंग, शिखर सतीजा, देवेंद्र अनेजा, ओम प्रकाश बिरमानी, मयंक छाबड़ा, पारस कुमार, पार्थ कुमार, अंकित नेगी, हिमांशु अरोड़ा, मनोज कुमार, भारत अग्रवाल, अंकित नेगी, राहुल मेहता, नवदीप, कामना तनेजा, वैशाली तनेजा, विशाल ननकानी, योगेश कुमार, ऋषि सचदेवा, विक्रम सिंह सिद्धू, विक्की सैनी।
संकल्प प्रकाश संस्था से इनका योगदान
बृजभूषण विद्यार्थी, सतीश बंसल, मनोज त्रिपाठी, विपुल शर्मा, राहुल वशिष्ठ, राहुल शर्मा, चिराग अरोड़ा, कन्हैया घोष, सिद्धार्थ कौशिक, विकास सेठ, नितिन कर्णवाल का सहयोग रहा। जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी, पदम प्रकाश, सुभाष घई, सुखबीर सिंह ढींढसा, समीर वर्मा, मिंटू पंजवाणी आदि का सहयोग रहा।
इनका भी रहा सहयोग
जिला अस्पताल के ब्लडबैंक, एम्स ऋषिकेश, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ब्लडबैंक की टीम ने ब्लड एकत्र किया। जिला ब्लडबैंक के डॉ. अनुपम चतुर्वेदी, रैना नैयर, राखी, अक्लीम अंसारी, दिनेश लखेड़ा, चीकू कालरा, नवीन बिनजोल, सुरेश बेलवाल, तमन्ना कौशिक, प्रेरणा सैनी, निशांत, हरीश आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें