फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने पर सीपीयू के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
बिल्वकेश्वर कालोनी के पास एक दोपहिया वाहन सवार का आठ हजार रुपए का चालान के बाद लोगों द्वारा हंगाम - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बिल्वकेश्वर कॉलोनी के पास एक दोपहिया वाहन सवार का आठ हजार रुपये का चालान कर देने से गुस्साए लोगों ने सीपीयू के खिलाफ हंगामा कर दिया। लोगों ने सीपीयू पर कोरोना काल में बेवजह लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को बिल्वकेश्वर कॉलोनी के पास रहने वाले एक दोपहिया वाहन सवार को सीपीयू कर्मचारियों ने रोक लिया। सीपीयू ने जब कागजात मांगे तब वह कागजात नहीं दिखा पाया। वाहन सवार ने पास में ही अपने घर से कागजात और रकम लेकर आने की बात कही। वह जब वापस लौटकर आया तब तक सीपीयू ने उसका आठ हजार रुपये का चालान कर उसके हाथ में थमा दिया। आठ हजार का चालान होने की सूचना पर एकत्र हुए लोगों ने सीपीयू पर आम लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर खुद को घिरता देख सीपीयू के कर्मचारी वहां से निकल गए। इसी बीच हंगामे का किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया। हर कोई वीडियो देखकर सीपीयू की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता नजर आया।
सीपीयू पर लगते रहे आरोप
सीपीयू कर्मचारी शहर में कही भी चोरी छिपे खड़े होकर हेलमेट की चेकिंग करने लगते हैं। बिना हेलमेट देख युवक को सीपीयू के कर्मचारी धोखे से झपटते हुए रोकते हैं। इससे हादसा होने का डर लगा रहता है। पहले भी कई बार सीपीयू के अचानक रोकने से हादसे हो चुके हैं। वहीं शहर में जगह जगह भूमिगत केबिल एवं गैस पाइप लाइन के कार्य के चलते यातायात व्यवस्था ठप है। मगर सीपीयू के कर्मचारी कभी यातायात व्यवस्था को संभालते नहीं दिखाई देते हैं। हर समय बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों के पीछे दौड़ते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

मामले में पूछताछ गई है। सीपीयू कर्मचारी ने आठ हजार रुपये का चालान नहीं काटा है। हेलमेट न होने पर दोपहिया वाहन सवार कागजात लेने घर गया था, लेकिन वह भीड़ को साथ लेकर आ गया और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

- आयुष अग्रवाल, एसपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें