- नए नियंत्रण कक्ष और वीआईपी घाट के पुर्नद्धार कार्यों का किया लोकापर्ण
धर्मनगरी में यूपी के सिंचाई मंत्री ने दी 12 करोड़ की सौगात
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश (यूपी) के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने धर्मनगरी में 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लोकार्पण किया है। उन्होंने नए नियंत्रण कक्ष और वीआईपी घाट के पुर्नद्धार कार्याें का लोकापर्ण किया।
हरकी पैड़ी स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भीमगोड़ा बैराज पर बनाए गए नए नियंत्रण कक्ष के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने वीआईपी घाट का पुर्नद्धार करने के लिए किए गए कार्याें का भी उद्घाटन किया। ऊपर खंड गंगनहर पर चल रहे निर्माण कार्याें का लोकार्पण किया। कहा कि नए विकास कार्याें से वीआईपी घाट की भव्यता और सुंदरता बनी है। वीआईपी घाट नए रंग रूप में नजर आने लगा है।
इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। कहा कि सभी योजनाओं को समय और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण किया जाए। विभाग की ओर से किए जा रहे विकास कार्याें की समीक्षा की। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विकास कार्याें को पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विकास कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।