फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसआईआर शिविर में आठ बीएलओ किए तैनात

Fri, 26 Jun 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन नामावलियों में विसंगति सुधार के लिए तीन दिवस शिविर
विज्ञापन

सप्तऋषि। उत्तरी हरिद्वार के भीमगोडा स्थित रामलीला भवन में एसआईआर के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष शिविर लगाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट हरी गिरी के निर्देशन में आठ बीएलओ तैनात किए गए हैं। मुखिया गली पाल रेजीडेंसी में भी मतदाताओं की सहायता के लिए बीएलओ उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई मतदाता स्थायी पते पर नहीं मिले या गली संख्या गलत दर्ज होने तथा काम पर होने के कारण सत्यापन में दिक्कत आ रही थी। इसे देखते हुए शिविर आयोजित किया गया है, जहां सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतदाताओं को केंद्र पर भेज रहे हैं। बूथ संख्या 24 और 25 को लेकर शिकायत मिलने पर संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए गए। बूथ 24 के बीएलओ की किडनी और बूथ 25 की बीएलओ के पैर की समस्या के कारण कार्य प्रभावित हुआ था। नगर मजिस्ट्रेट ने दोनों बूथों के लिए दो अतिरिक्त सहयोगी लगाए हैं और जल्द मतदाता सूची में सुधार का भरोसा जताया है। शिविर में भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि सुमित भार्गव, आलोक शर्मा, लखन लाल और विशाल भारद्वाज मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता फॉर्म भरने और मतदाता सूची का सत्यापन कराने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें