फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: देव संस्कृति विवि पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री

Sun, 29 Nov 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार पहुंचीं। विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पंड्या ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान डॉ. चिन्मय पंड्या ने उन्हें विश्वविद्यालय की शिक्षा पद्धति और विशेषताओं से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों को भी विशेष महत्व दिया जाता है।
डॉ. पंड्या ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की आध्यात्मिक विचारधारा और पं. श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा के जीवन-दर्शन की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार शिक्षा, युवा जागरण, नारी सशक्तीकरण, नशामुक्ति, संस्कार निर्माण और सामाजिक सुधार के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा कार्य संचालित कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें