हरिद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन और एम्स ऋषिकेश की ओर से युवा जोश कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व आत्महत्या रोकथाम विषय पर कार्यशालाएं हुईं। मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, पुलिस लाइन हरिद्वार और आईआईटी रुड़की में हुई कार्यशाला में विशेषज्ञों की ओर से युवाओं को पुलिस कर्मियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
कार्यशालाओं में एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार और डॉ. ब्रुसली अब्राहम की ओर से युवाओं एवं पुलिस कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक स्वास्थ्य तथा आत्महत्या रोकथाम के पहलुओं पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों की ओर से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, मानसिक तनाव और भावनात्मक समस्याओं को समय रहते पहचानने, आपसी संवाद को बढ़ावा देने व आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ सहायता लेने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संवाद