फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भांजे से मारपीट का विरोध करने पर मामा को घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 12 साल के बच्चे के साथ मारपीट का विरोध करने पर उसके मामा को घेरकर लोहे के पंच और सरियों से पीट दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद नौशाद निवासी सराय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर को उनके 12 वर्षीय भांजे अनस के साथ गांव के ही दिलशाद, गुलबास और फरहान ने मारपीट की थी। इस मामले को लेकर गांव में ही आपसी फैसला कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी पक्ष नहीं माना। 12 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका भाई दाऊद अली गांव के चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान दिलशाद, गुलबास और फरहान वहां पहुंच गए। दिलशाद के हाथ में लोहे का पंच और अन्य दोनों के हाथ में मोटे सरिये थे। तीनों ने दाऊद को घेर लिया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। तीनों ने लोहे के पंच और सरियों से उस पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर लोगों मौके पर पहुंचकर दाऊद को छुड़ाया। परिजन घायल दाऊद को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। वहां सिटी स्कैन और एक्सरे में सिर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। दाऊद की देखभाल और उपचार में व्यस्त रहने के कारण पुलिस को शनिवार को तहरीर दी गई। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें