हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपनी तरफ आकर्षित करते हुए दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस चित्रा टाकिज के पास गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन गेट नंबर पांच के पास तांगा स्टैंड पर कुछ महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही हैं। महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर मौके पर टीम पहुंची। जहां दो महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर अश्लील इशारे करते हुए मिली। पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली लेकर गई। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।