फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ज्वालापुर व रानीपुर से दो किशोरियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से भी एक 13 वर्षीय छात्रा के गायब हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर के मोहल्ला कड़छ निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी 17 दिसंबर को दोपहर किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारी और जान पहचान में खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
वहीं रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्रा 16 दिसंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने पड़ोस के युवक पर बेटी को बहलालाकर ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें