फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से मारपीट कर तोड़फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरणपुर में घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रवीण पुत्र तासीन निवासी ग्राम पूरणपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी अनुपस्थिति में कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि साजिद निवासी ग्राम बौंगला बहादराबाद, उसकी पत्नी सालदी, फिरोज निवासी ग्राम गुम्मावाला कलियर, भूरी निवासी रुड़की सहित अन्य लोगों ने उसकी 62 वर्षीय माता फातमा उमर के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
आरोप है कि सभी ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। मोटरसाइकिल, घास काटने की मशीन, टीन शेड, बाथरूम और गोशाला को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान गाय को भी चोट पहुंची। परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें