फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 151.42 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 151.42 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल, इलेक्ट्राॅनिक तराजू, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई रणजीत सिंह तोमर और सिडकुल थाने में तैनात एसआई संदीप चौहान टीम के साथ इंद्रलोक तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी चिन्मय डिग्री कॉलेज चौक की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से 100.53 ग्राम और दूसरे से 50.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी साहिब निवासी ग्राम गुल्डिया थाना मीरगंज जिला बरेली, फईम वारसी निवासी कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। स्मैक को दोनों बरेली से लेकर हरिद्वार में सलमान निवासी पीरपुरा मंगलौर के कहने पर लाए थे। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें