हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में परिजनों ने जीजा-साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को निशु चौधरी और उसका जीजा सचिन कुमार बहला-फुसलाकर भगाकर ले गए। सभी जगहों पर उसकी तलाश कर ली गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द युवती को बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद