हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में टेंपो की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, हादसा 27 मई की रात हुआ। नरेश कुमार अपने साथी पप्पू के साथ स्कूटी से ज्वालापुर से अपने घर जा रहा था। जैसे ही गुरुनानक एकेडमी के पास गुरुद्वारे के निकट पहुंचे तो एक तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरेश कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि स्कूटी चला रहे पप्पू के सिर पर गंभीर चोट आई। हालत गंभीर होने पर पप्पू को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
इस मामले में नरेश कुमार ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच की जा रही है।