फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख के नोट सड़े-गले मिले

Thu, 21 Nov 2013 01:02 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक की पांच गोलकों से बीस लाख रुपये से अधिक की दान राशि निकली है। गोलकों से दो लाख रुपये सड़े-गले भी पाए गए।
विज्ञापन


शनिवार को दरगाह साबिर पाक  की एक बड़ी गोलक की गिनती की गई थी, जिसमें से दस लाख 26 हजार रुपये निकले थे। बुधवार को चार और गोलकों की गिनती की गई। इन गोलकों में से भी दस लाख रुपये की दान के रूप में प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार चित्र कुमार त्यागी ने बताया कि गोलकों में से करीब दो लाख रुपये सड़े-गले नोट पाए गए हैं। गोलकों की गिनती के दौरान विधायक हरिदास और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष राव काले खां ने निरीक्षण किया। हरिदास एवं काले खां ने कहा कि शासन-प्रशासन से मिलकर ऐसी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिससे गोलकों में दान के रूप में डाली गई राशि खराब न हो। प्रशासन से जल्दी-जल्दी गोलक खोलने का अनुरोध किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें