हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर झगड़ा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि रविवार की रात अलग-अलग जगहों पर झगड़ा होने की शिकायतें मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आदित्य कश्यप उर्फ गोलू निवासी कश्यप मोहल्ला साईधाम कालोनी सलेमपुर महदूद को हिरासत में ले लिया गया। उसने आयान नाम के युवक के साथ झगड़ा कर दिया। वहीं, शैलेंद्र कुमार निवासी शिवलोक कॉलोनी को कालोनी में एक सब्जी की ठेली वाले के साथ नशे में मारपीट करने पर पकड़ा गया।
आरोपी गोपी निवासी सलेमपुर महदूद निकट रविदास मन्दिर के पास रानीपुर को नशे की हालत में अपने परिजनों के साथ मारपीट करते हुए हिरासत में लिया गया। सोमवार की सुबह सभी का मेडिकल कराने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत मिल गई।