फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अतिक्रमण हटाने की शिकायत पर परिवार से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में चकरोड पर अतिक्रमण हटाने की शिकायत के शक पर एक परिवार से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पवन जोशी निवासी चमरिया लालढांग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव के ही प्रेम सिंह अधिकारी और उनके परिजनों ने अपने खेत के पास से गुजरने वाली चकरोड पर अतिक्रमण कर रखा था, जिससे गांव के कई परिवारों का आवागमन बाधित हो रहा था। इस संबंध में शिकायत किए जाने पर बीते 18 दिसंबर को हल्का पटवारी और कानूनगो गांव पहुंचे और अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रेम सिंह अधिकारी और उसके परिवार वाले पवन जोशी पर शिकायत करने का शक करने लगे और उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। 18 दिसंबर की शाम प्रेम सिंह अधिकारी का पुत्र महेश अधिकारी पवन जोशी के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उसकी पत्नी शोभा अधिकारी और मीनाक्षी खाती भी वहां पहुंच गईं और उन्होंने भी मारपीट की। पवन के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि वंदना जोशी और लतिका जोशी को चोटें आई हैं। इस संबंध में रविवार को तहरीर मिलने पर देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें