फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ढाबा और सड़क पर भिड़े दो पक्ष, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सिडकुल क्षेत्र में सरेराह हुड़दंग कर हंगामा करने पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी आठ आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कोर्ट में पेश करने पर सभी को जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात सलेमपुर स्थित भाईचारा ढाबे पर खाना खाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। दोनों पक्षों के छह लोगों को पकड़ लिया गया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी नितिन सिंह, प्रवीण चौहान, पंकज भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, अशरफ उलहक, भागवत का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर, सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात सिडकुल क्षेत्र में हुड़दंग मचाते हुए कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दो लोगों को समझाने का प्रयास किया, जब वह नहीं माने तो पुलिस ने अर्जुन कुमार और अनुज का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें