बहादराबाद। बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से हुई फैक्टरी कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों से ट्रक की पहचान कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विशेष कुमार निवासी चंदपुरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल ग्राम बेगमपुर बहादराबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई सुदेश एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार दोपहर वह दोस्त की बाइक लेकर बहादराबाद जा रहा था। बहादराबाद से सलेमपुर की ओर जाने वाले मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्टर मारकर दी। टक्कर लगते ही भाई ट्रक की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।