फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भैयादूज पर रुपये के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसान यूनियन का कार्ड बनवाने के लिए दिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहालकी किशनपुर में भैयादूज पर बहन की ससुराल पहुंचे युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट हो गई। विवाद में दोनों पक्षों के महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बहादराबाद भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी, रावली महदूद निवासी जोगिंदर परिवार के साथ अपनी बहन की ससुराल रोहालकी किशनपुर गया था। बताया गया कि गांव निवासी शशि कपूर ने करीब तीन साल पहले किसान यूनियन का कार्ड बनवाने के लिए जोगिंदर को 700 रुपये दिए थे। कार्ड नहीं बनने पर शशि कपूर अपने रुपये वापस मांगने जोगिंदर की बहन की ससुराल पहुंच गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बीच-बचाव के दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। सीओ देवव्रत जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें