धनौरी। कलियर-धनौरी मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर अचानक पेड़ की टहनी गिर गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने माधोपुर निवासी अनस और सोनू को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।
पुलिस के अनुसार माधोपुर निवासी अनस और सोनू मोटरसाइकिल पर कलियर से धनौरी जा रहे थे। धनौरी में दो सड़कों के पास पहुंचे तो अचानक एक विशालकाय पेड़ की टहनी टूटकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना कलियर पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
वहीं, हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो रहा। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरी टहनी को हटाकर यातायात को सुचारु कराया।