फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कटान के लिए तीन संरक्षित पशु ले जाते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एक लोडर वाहन में कटान के लिए ले जाए जा रहे तीन संरक्षित पशुओं को आजाद कराते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पशुओं को गोशाला में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात एसओ नरेश राठौड़ की अगुवाई में शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध लोडर वाहन को रुकने का इशारा किया, तब वह चालक वाहन मोड़कर जंगल की तरफ भगाने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए घोड़ेवाला सल्फर मोड के पास वाहन को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से तीन संरक्षित पशुओं को रस्सियों से बांधा हुआ था। तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। दो को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कलीम निवासी ग्राम बढ़ेडी राजपूतान और जसवीर निवासी सलेमपुर बताए हैं। फरार आरोपी अमजद, गुफरान, सरफराज निवासीगण बढ़ेडी राजपूतान की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि तीनों पशुओं का कटान कर बाइकों से प्रतिबंधित मांच को बेचते थे। आरोपी एक खंडहरनुमा कमरे के अंदर कटान करते थे। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें