फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फैक्टरी कर्मी को चाकू दिखा मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में फैक्टरी कर्मी से चाकू के बल पर मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है। अदालत में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, 22 मई को अंगद प्रसाद साहू पुत्र बिहारी साहू निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी नवोदय नगर चौक, सिडकुल ने थाना सिडकुल में शिकायत दी थी कि आईएमसी चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर चाकू के बल पर मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।



एसओ अजय शाह ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के बीच पुलिस लाइन तिराहे के पास से आरोपी हसन निवासी ग्राम जंगबहादुरगंज, थाना पसिगवां, जिला लखीमपुर खीरी हाल बदायूं हाउस रावली महदूद सिडकुल और आशु निवासी शिव मंदिर के पास रावली महदूद, सिडकुल हाल ग्राम आनेकी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद हुई। सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें