हरिद्वार। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती अब छोटे कारोबारियों पर भारी पड़ने लगी है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक घंटों बिजली गुल रहने से कामकाज प्रभावित हो रही है। दुकानों, वर्कशॉप और छोटे उद्योगों का कामकाज प्रभावित होने से नुकसान हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बिजली संकट के कारण उन्हें रोजाना हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
ज्वालापुर, बहादराबाद, पथरी सहित तमाम इलाकों में रोजाना दिनभर रुक-रुक कर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में वेल्डिंग, आटा चक्की, फोटोकॉपी, साइबर कैफे, फर्नीचर, सिलाई और मोबाइल रिपेयरिंग जैसे छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। ग्राहक काम अधूरा छोड़कर लौट रहे हैं, जिससे आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है।
वेल्डिंग कारोबारी अफजल ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से मशीनें बंद हो जाती हैं और काम समय पर पूरा नहीं हो पाता। आटा चक्की संचालक मोहम्मद अली ने बताया कि कटौती के दौरान घंटों मशीनें बंद रहती हैं, जिससे ग्राहकों की लंबी कतार लग जाती है।
मोबाइल और कंप्यूटर व्यापारी अंकित कुमार ने बताया कि बिजली नहीं होने से इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए। उधर, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण बिजली का लोड बढ़ने से फॉल्ट व अन्य समस्या खड़ी होती है, जिससे आपूर्ति बंद हो जाती है। विभाग की ओर से पूरे समय आपूर्ति सुचारू रखी जा रही है।
ज्वालापुर, बहादराबाद, पथरी सहित तमाम इलाकों में रोजाना दिनभर रुक-रुक कर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में वेल्डिंग, आटा चक्की, फोटोकॉपी, साइबर कैफे, फर्नीचर, सिलाई और मोबाइल रिपेयरिंग जैसे छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। ग्राहक काम अधूरा छोड़कर लौट रहे हैं, जिससे आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है।
वेल्डिंग कारोबारी अफजल ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से मशीनें बंद हो जाती हैं और काम समय पर पूरा नहीं हो पाता। आटा चक्की संचालक मोहम्मद अली ने बताया कि कटौती के दौरान घंटों मशीनें बंद रहती हैं, जिससे ग्राहकों की लंबी कतार लग जाती है।
मोबाइल और कंप्यूटर व्यापारी अंकित कुमार ने बताया कि बिजली नहीं होने से इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए। उधर, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण बिजली का लोड बढ़ने से फाल्ट व अन्य समस्या खड़ी होती है, जिससे आपूर्ति बंद हो जाती है। विभाग की ओर से पूरे समय आपूर्ति सुचारू रखी जा रही है।