फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्तियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों को परेशान कर रहे थे। साथ ही आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार, सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर दो व्यक्ति नशे की हालत में यात्रियों के बीच हंगामा कर रहे थे। आरोप है कि दोनों आने-जाने वाले यात्रियों और महिला यात्रियों को परेशान कर रहे थे। आपस में भी झगड़ा कर मारपीट पर आमादा हो गए थे। ड्यूटी पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उत्तेजित होकर शोर-शराबा करने लगे। इसके बाद शिवा निवासी रेस्ट कैंप रेलवे स्टेशन देहरादून और भूदेव निवासी ग्राम मेमोद भोजीपुरा यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें