फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सात साल के प्रेम संबंध के बाद मंदिर में की शादी, अब दहेज की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर सात वर्षों तक शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति के साथ पिछले करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। शादी का भरोसा देकर लगातार उससे मिलता रहा। करीब दो वर्ष पहले भी वह घर पर मिलने आया था। तभी परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। गांव में पंचायत हुई, जिसमें आरोपी के परिवार ने दोनों की शादी नौ महीने के भीतर कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी विवाह नहीं कराया। बीते 23 नवंबर की रात आरोपी फिर शराब के नशे में उसके घर पहुंचा, जहां परिजनों ने उसे फिर पकड़ लिया। इसके बाद गांव के रविदास मंदिर में दोनों का सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराया गया।
आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज न मिलने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे वापस मायके भेज दिया। उसके परिजनों पर लगातार दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। पति, सास, ससुर, भाई और अन्य परिजन उसके घर पहुंचे, जहां गाली-गलौज की और मारपीट कर अपमानित करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं और फोन पर अश्लील हरकतें करने के लिए दबाव बनाया। पुलिस अधिकारी के अनुसार इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें