हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की तस्करी करते हुए दो अरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार किलो गांजा बरामद हुआ है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान टीम के सथ चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रोड़ीबेलवाला में शौचालय के सामने बने खोखों के पीछे दो युवक बैग में गांजा लेकर खड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बैग के अंदर से गांजा बरामद हुआ। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपी समीर उर्फ सोनू निवासी आनंद वन समाधि झुग्गी झोपड़ी और अंशु दुबे निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।