फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शराब पीकर वाहन चलाने 12 लोग गिरफ्तार, वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। 12 लोगों को गिरफ्तार करते हुए वाहनों को सीज कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नशे में वाहन चलाना, ओवरस्पीड, नो एण्ट्री प्रतिषेध, गलत दिशा से वाहन चलाना, रैश ड्राईविंग, स्टैड ड्राईविंग, रेट्रो साईसेंसर, प्रेशर हॉर्न को रोकने के लिए निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमें अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में चंडी चौक, तुलसी चौक, ब्रह्मपुरी तिरहा, रोडवेज बस अड्डा आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 व्यक्तियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए गए हैं। सभी के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। अभियान के दौरान 65 लोगों के चालान कर 32, 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें