फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अवैध ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का शिकंजा कई आए चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में परिवहन विभाग ने अवैध रूप से संचालित ट्रैवल एजेंसियों और बुकिंग कार्यालयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पहले अभिलेख जांचे गए बाद में उन पर कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान बिना वैधता के कई प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी को मिल रही शिकायतों के क्रम में उनके निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को चारधाम यात्रा के दौरान शिकायत मिल रही थी कि ट्रैवल के नाम पर कई लोग यात्रियों को भ्रमित कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस मामले को लेकर आरटीओ (प्रशासन) देहरादून संदीप सैनी से वार्ता की और तत्काल टीम के साथ कार्रवाई के लिए निर्देशित किए।
अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार नेहा झा, टीटीओ वरुणा सैनी, टीटीओ मुकेश भारती और टीटीओ हरीश सती आदि क्षेत्र में निकले। उन्हें मिली शिकायतों के आधार पर विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों और चारधाम यात्रा बुकिंग कार्यालय संचालित होते मिले। इन स्थानों से पास वैध अनुमति से जुड़े कागजात नहीं मिले। इन एजेंसियों के विरुद्ध कार्यवाही की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें