हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 15 उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, उप निरीक्षक मनोज रावत को श्यामपुर कोतवाली एसएसआई से रुड़की कोतवाली, संजीत कंडारी को हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी से श्यामपुर कोतवाली एसएसआई बनाया है। अंशुल अग्रवाल को रानीपुर कोतवाली से हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शहजाद अली को इमलीखेड़ा चौकी से लक्सर कोतवाली, उमेश कुमार को शांतरशाह चौकी से लखनौता चौकी झबरेड़ा और अजय लाल को लखनौता चौकी से शांतरशाह चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देवेंद्र पाल को ज्वालापुर बाजार चौकी से कनखल कोतवाली, मुनव्वर हुसैन को गंगनहर कोतवाली से धनौरी चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को लक्सर कस्बा बाजार चौकी से रेल चौकी ज्वालापुर और पुष्कर चौहान को कनखल कोतवाली से ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं समीन पांडेय को रेल चौकी ज्वालापुर से लक्सर कस्बा बाजार चौकी प्रभारी और अमित नौटियाल को कनखल कोतवाली से इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को धनौरी चौकी से गंगनहर कोतवाली, युवराज को सीओ नगर कार्यालय से बुग्गावाला थाना और प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से सीओ नगर कार्यालय भेजा गया है।