फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मकर संक्रांति स्नान को लेकर यातायात प्लान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। शहर में सोमवार की रात 12 बजे से ही भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। स्नान संपन्न होने तक यातायात प्लान जारी रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि लोहड़ी और स्नान पर्व के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

-
ये रहेगी इन जगहों से आने वालों की व्यवस्था
- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कालेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक, हरिद्वार पहुंचकर अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।
-अत्यधिक दबाव बढ़ने पर वाहनों नारसन, मंगलौर, नगला इमरती अंडरपास डायवर्जन, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, एसएम तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजी जाएंगे।
विज्ञापन

- लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति स्नान पर्व के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने पर इन जगहों से आने वाले सभी वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
- पंजाब, हरियाणा वाले सहारनपुर, मण्डावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चैक, एनएच 344 होते हुए नगला इमरती, कोर कालेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरूकुल कांगड़ी होकर हरिद्वार पहुंचेंगे और अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे। वाहनों का दबाव बढ़ने पर सभी वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
- नजीबाबाद से स्नान के हरिद्वार आने वाले छोटे वाहन नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडी चौक, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में जाएंगे। वाहनों का दबाव बढ़ने पर वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर गौरीशंकर नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
- देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले ऋषिकेश, नेपालीफार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा होकर मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले नेपाली फार्म, पुलिस चौकी श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश बैराज से चीलामार्ग होते हुए चीला-टी प्वांईट, भीमगौड़ा बैराज, वीआपी घाट बैराज साईड, चंडी चौक अंडरपास से होते हुए हरिद्वार आएंगे। पंडित दीनदयाल, पंतद्वीप पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- सिडकुल/शिवालिक नगर की ओर आने वाले वाहन भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान में पार्क किए जाएंगे।
- दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी पर्यटक बसों/ट्रैक्टर ट्रॉलियों को ऋषिकुल मैदान, सेफ पार्किंग, हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।
- नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहनों, बसों को रोडवेज बस अड्डा एवं गौरी शंकर पार्किंग में भेजा जाएगा।
- जीबाबाद से देहरादून जाने वाले वाहनों हल्के वाहनों/बसों को 4.2 से गौरी शंकर-हनुमान चैक-दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा, बैराज, हाईवे, चंडीघाट चौक, अंडर पास से यू-टर्न लेकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
- नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले वाहनों हल्के वाहनों 4.2 से गौरी शंकर-हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा बैराज, हाईवे में बाएं होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जाएंगे।
- नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले भारी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) मंडावली से डायवर्ट होकर बालावाली पुल से होते हुए लक्सर से पथरी से सिंहद्वार होते हुए जा सकेंगे और मीरापुर मुजफ्फरनगर होते हुए आ सकेंगे।
- सिडकुल से नजीबाबाद जाने वाले भारी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) ख्याति ढाबा से रुड़की से लक्सर से बालावाली पुल से होते हुए नजीबाबाद जा सकेंगे।

ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा के लिए ये होगी व्यवस्था
- देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो/विक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।
- ज्वालापुर से आने वाले शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे। जगजीतपुर से आने वाले सिंहद्वार से वापस जाएंगे। कनखल से आने वाले ऑटो विक्रम, ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जाएंगे।
- बीएचईएल की तरफ से आने वाले भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक से पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अन्दर से वापस जाएंगे। हिलबाईपास से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा बिलकेश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।
विज्ञापन

-
यहां रहेगा जीरो जोन
- चंडी चौक से वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक, शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक, भीमगोडा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें