फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मंडी मार्ग और कोतवाली रोड पर जाम, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- कोतवाली रोड पर नाला निर्माण के लिए खोदाई से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
- मंडी रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों से परेशानी, समाधान की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में मंडी रोड और कोतवाली मार्ग पर चौहानान मोहल्ले में इन दिनों जाम की समस्या राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कोतवाली रोड पर नाला निर्माण के चलते पुलिया को तोड़ दिया गया, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था न होने से दिनभर सड़क पर वाहनों का दबाव बना रहता है और जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह सराय रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारियों के अलावा किसान पहुंचते हैं। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव रहता है। साथ ही इस मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो रखी है। रोड पर सड़क किनारे और आसपास बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने के कारण सड़क संकरी हो जाती है। व्यस्त समय में यहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ राहगीरों को भी जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक हफ्ते पहले चौहानान मोहल्ले में मेन रोड पर नगर निगम ने नाले का निर्माण के लिए बीचो-बीच बनी पुलिया तोड़कर खोदाई करा दी। बिना किसी प्लानिंग के निर्माण कार्य के चलते यहां परेशानी खड़ी हो गई। स्थानीय निवासी राव रोहिल, अनिल साहू, पंकज कुमार, दीपांशु ने बताया कि दिनभर जाम लगने से परेशानी खड़ी हो रही है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात डायवर्ट किया जाए, जिससे जाम से राहत मिले। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि संबंधित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें