शिवालिक नगर के व्यापारियों ने नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा से मुलाकात कर लाइसेंस फीस और कूड़ा निस्तारण शुल्क में छूट देने की मांग उठाई है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा डिंपी ने पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कोरोना महामारी के दौरान चल रहे लॉकडाउन से व्यापार पूरी तरह ठप है। इसलिए लाइसेंस फीस को आधा और कूड़ा निस्तारण को घटाकर एक तिहाई कर दिया जाए, जिससे की व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके।
महामंत्री राजीव चौहान ने कहा कि अनलॉक होने पर भी व्यापार पटरी पर नहीं आ पा रहा है। नगर पालिका प्रशासन को लाइसेंस व कूड़ा निस्तारण शुल्क में व्यापारियों को राहत प्रदान करनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने व्यापारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए लाइसेंस फीस को आधा और कूड़ा निस्तारण शुल्क को घटकार सौ रुपये प्रति दुकान जारी करने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष रस्तोगी, हिमांशु अहलावत, धमेन्द्र विश्नोई, विकास बाली, शिव नरेश शर्मा, अवधेश सिंह, संदीप, अनिल रावत, तनुज अग्रवाल, देवेंद्र चैहान, अमित भट्ट, जान मौहम्मद अन्सारी, रामराज चैहान, रतिभान सैनी, इन्द्रजीत सिंह, विनोद शर्मा, अजय अरोड़ा, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।