फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीला ट्रैक के गेट पर की तालाबंदी

Fri, 25 Mar 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गेट पर जड़े ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार/श्यामपुर। विभिन्न मांगों को लेकर वन फील्ड अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने चीला गेट पर सांकेतिक धरना देकर तालाबंदी की। जिसमें वन विभाग और राजाजी टाईगर रिजर्व के कई अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सैलानी पार्क में नहीं जा पाए।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रमोहन कोठारी ने कहा कि वनकर्मी काफी समय से अपनी मांगों को लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वनकर्मी पुलिसकर्मियों की भांति चौबीसों घंटे ड्यूटी पर अलर्ट रहते हैं, इसलिए वनकर्मियों को भी पुलिस की तरह एक माह अतिरिक्त वेतन दिया जाए, साथ ही वेतन विसंगति दूर की जाए। पौष्टिक आधार भत्ता, धुलाई भत्ता बढ़ाया जाए। साथ ही जोखिम भत्ता दिया जाए। राजवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों अधिकारियों की ओर से सांकेतिक धरना दिए जाने के बाद चीला, रानीपुर, चीलावाली, मोतीचूर, मोहड़ आदि गेटों पर तालाबंदी की गई। उन्होंने कहा कि  महासंघ की ओर से शासन प्रशासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। जिसमें मांगे पूरी करने की मांग की जाएगी। धरना सुबह सात बजे से आठ बजे तक दिया गया। धरना देने वालों में दिनेश डुंगरियाल, महेश प्रसाद सेमवाल, प्रभुनाथ पांडे, सूरत सिंह चौहान, मेघपाल, सतीश कुमार, ओपी सिंह सहित कई वनकर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें