फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के लिए झोंकी ताकत

Sat, 28 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने बकायादारों से बिजली का बिल वसूलने के लिए इन दिनों पूरी ताकत झोंक रखी है। दो जनवरी से चल रहे अभियान में निगम अब तक छह करोड़ रुपये अधिक की वसूली कर चुका हैँ। जबकि बिल जमा नहीं करने पर ढाई हजार कनेक्शन काटे गए।

 शहर में ऊर्जा निगम के बकायादारों की संख्या हजारों में है। मार्च में वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के लिए वसूली की जाती है। लेकिन ऊर्जा निगम ने वसूली का अभियान इस बार जनवरी में ही शुरू कर दिया है।  इसकी वजह बिजली का उत्पादन कम होने और डिमांड ज्यादा बढ़ने से इन दिनों पड़ोसी राज्यों से बिजली खरीदी जा रही है। ऐसे में बिजली खरीदने के लिए मार्च से पहले ही बकाया वसूली शुरू कर दी गई है। हरिद्वार नगर क्षेत्र में बकायादारों की सूची तैयार कर सर्किलवार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

दो जनवरी से चल रहे अभियान में ऊर्जा निगम अब तक ढाई हजार कनेक्शन काट चुका है। हालांकि बिल जमा करने पर कनेक्शन जोड़े भी जा रहे हैं। वहीं अभियान के दौरान लगभग छह करोड़ रुपये भी  वसूले गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि बड़ी संख्या में रेग्यूलर उपभोक्ता अभी अपने बिल जमा नहीं करा रहे हैं। अधिशासी अभियंता वीएस पंवार ने बताया कि अभियान मार्च तक लगातार जारी रहेगा।    
          
चेक देकर झंोंक रहे आंखों में धूल            
महीनों से बिजली का बिल जमा न कराने वाले बकायादार अभियान के दौरान भी ऊर्जा निगम की आंखों में धूल झोंकने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कनेक्शन कटने से बचाने के लिए ऊर्जा निगम को कैश के बजाय चेक काटकर दिए जा रहे हैं। लेकिन खाते में रकम न होने से चेक बाउंस हो रहे हैं। चेक बाउंस होने पर अब अधिशासी अभियंता ने ऐसे बकायादारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।            
विज्ञापन

            
इन दिनों बिजली की उपलब्धता कम होने से दूसरे प्रदेशों से बिजली खरीदी जा रही है। इसके लिए जनवरी माह में ही बकायादारों से वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। बकाया जमा न कराने पर औसतन 100 बकायादारों के रोजाना कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा बकाया वसूली की जा रही है।% वीएस पंवार, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम (नगरीय) हरिद्वार           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें