फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे तीन नाबालिग छात्राएं

Sun, 19 Feb 2017 11:28 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से भागकर आई चार नाबालिग छात्राओं को होटल प्रबंधन ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जाता है कि यह सभी छात्राएं शादीशुदा होने का दावा करके होटल में ठहरी थी, लेकिन प्रबंधन को शक हो गया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि परिजनों की डांट के डर से वह यहां चली आई थी।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार श्रवणनाथ नगर के एक होटल में दो दिन से चार छात्राएं ठहरी हुई थी। इन्होंने होटल प्रबंधन से खुद को शादीशुदा बताया था। रविवार को होटल प्रबंधन को शक हुआ। होटल प्रबंधक की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी होटल पर पहुंचे।  सभी लड़कियों को कोतवाली लाया गया। चारों लड़कियां दसवीं की छात्राएं निकली। कबूला कि 16 फरवरी को उनकी एक सहेली का जन्मदिन था, इसलिए उन्होंने स्कूल बंक मारा था। इसकी जानकारी उनके परिजन को हो गई थी। परिजनों के डर के चलते वे सीधे हरिद्वार चली आई। लड़कियों ने बताया कि शादीशुदा होने का दावा इसलिए किया कि ताकी उन्हें होटल में आसानी से कमरा मिल जाए। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि ये सभी दिल्ली के विश्वास नगर, शाहदरा की रहने वाली हैं और सभी मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें