फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शांतिकुंज से तीन ज्योति कलश रथ रवाना, 50 जिलों में करेंगे जनजागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी के लिए जनजागरण अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में रविवार को शांतिकुंज से तीन ज्योति कलश रथों को रवाना किया गया। ये रथ दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में शताब्दी समारोह का आमंत्रण पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने शंख निनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कर रथों को रवाना किया। रथ अभियान के दौरान गांवों और शहरों में जनसंपर्क कर महोत्सव के उद्देश्यों की जानकारी दी जाएगी। माता भगवती देवी शर्मा के नारी जागरण, संस्कारवान परिवार और सामाजिक समरसता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
सायंकाल संगोष्ठियों और दीपमहायज्ञों का आयोजन होगा। निर्धारित भ्रमण के बाद ये रथ 28-29 अक्तूबर तक नई दिल्ली पहुंचेंगे। शैलदीदी ने कहा कि माता की जन्मशताब्दी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जनजागरण अभियान तभी सार्थक है, जब लोग इन विचारों को अपने जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन

शताब्दी समारोह के दलनायक और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने इस अभियान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक तीन दिवसीय समारोह होगा। प्रस्थान कर रहे ज्योति कलश रथ हरिद्वार, आगरा के आंवलखेड़ा और मथुरा क्षेत्र में जनजागरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें