फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज में स्काउट गाइड शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज में चार दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रबंधिका व महिला मंडल प्रमुख शेफाली पण्ड्या ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 130 स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। इन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक जीवन कौशल सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

महिला मंडल प्रमुख शेफाली पण्ड्या ने कहा कि स्काउट गाइड जीवन को सही दिशा देने वाली शिक्षा है। विद्यार्थियों को स्वयं, ईश्वर और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां समझाई जाएंगी। सेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोग की भावना से विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान का प्रशिक्षण मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा और जिला संगठन आयुक्त मंगल सिंह गढ़वाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें