हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उपशाखा गुरुकुल के पूर्व घोषित आंदोलन के छठे दिन तीन घंटे का कार्यबहिष्कार किया। मुंह पर काली पट्टी बंधकर विरोध जताया।
अरुण कुमार एवं त्रिलोकी प्रसाद ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय की ओर से वेतन का स्थायी समाधान नहीं होता है तो कर्मचारियों को निदेशक आयुर्वेद यूनानी सेवाएं के अधीन कर दिया जाए। गुरुकुल उपसखा के अध्यक्ष ताजबर नेगी ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय द्वारा कर्मचारियों का वेतन समय से एक तारीख को नहीं मिलता तो कर्मचारी उग्र तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कर्मचारी तालाबंदी, बुद्धि शुद्धि यज्ञ और रैली के माध्यम से सड़कों पर उतरेंगे। आंदोलन को और उग्र करेंगे। इसकी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। इस दौरान राकेश चन्द, राजू, अनिल कुमार, मनीष पंवार, मोहित, सतीश, त्रिलोकी, अंकित, ममता, नीलम बिष्ट, कमलेश आदि मौजूद रहे।