हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में तीसरे दिन भी हरिद्वार निगम मेयर सीट से एक भी नामांकन न होने से खाता नहीं खुुल सका। आज सोमवार को नामांकन आखिरी दिन रहेगा।
कलेक्ट्रेट भवन में चल रही शिवालिक नगर पालिका और नगर निगम हरिद्वार की चुनाव प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी रही। रविवार को हरिद्वार नगर निगम से मोनिका सैनी, सोनिया अरोड़ा, कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी, अंजू रानी व अफरोज आलम ने नामांकन पत्र खरीदा। जिससे नगर निगम से मेयर के लिए तीन दिन में 18 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
शिवालिक नगर पालिका से तीसरे दिन भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा समेत निर्दलीय प्रत्याशी सोनी राय ने नामांकन पत्र जमा कराए गए। सोमवार को प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र जमा कराने का अंतिम दिन रहेगा। जिसमें हरिद्वार मेयर सीट से भाजपा, कांग्रेस और आप समेत सभी उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।