फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोबाइल छीनने के आरोप में तीन फैक्टरी कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी से लौटते समय कर्मचारियों से मोबाइल छीनने के मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र में हाल ही में मोबाइल छीनने की तीन घटनाएं सामने आई थीं। एक फैक्टरी कर्मचारी के अलावा अन्य लोगों से पैदल जाते समय बाइक सवारों ने मोबाइल झपट लिए थे। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तार के निर्देश दिए। इसी क्रम में शनिवार रात आरोपी दीपक निवासी ग्राम घंघेड़ी थाना किरतपुर हाल राजा बिस्कुट चौक सिडकुल, अभिनव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना धामपुर बिजनौर हाल महादेवपुरम कॉलोनी सिडकुल, दीपू कुमार निवासी ग्राम हरिपुर गोकल थाना अफजलगढ़ बिजनौर हाल महादेवपुरम सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों से अलग-अलग कंपनियों के छह मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनमें से तीन सिडकुल क्षेत्र से छीने गए थे। तीनों क्षेत्र में रहकर निजी कंपनियों में काम कर रहे थे। तीनों ही पढ़े-लिखे हैं। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए मोबाइल छीनने लगे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें