फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एक तमंचा, कारतूस और दो चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पुलिस ने तीन युवकों को एक तमंचा, कारतूस और दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनकी बाइक सीज कर दी है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात एसएसआई नितिन बिष्ट टीम के साथ सहदेवपुर रोड मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन युवक संदिग्ध अवस्था आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके तीनों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली। तलाशी में युवकों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने में ले गई।
थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि आमीर, नसीम और तंजीम निवासी देवबंद जिला सहारनपुर (उ.प्र.) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। तीनों युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें