फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संरक्षित पशु का कटान करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 150 किलो मांस, अवशेष और कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार रात गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि ग्राम सलेमपुर में आजाद नगर काॅलोनी दादूपुर के पास स्थित मकान में संरक्षित पशु का कटान किया जा हा है। इसके बाद पुलिस ने दबिश दी। जहां पुलिसकर्मियों को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी अनीस निवासी ग्राम सलेमपुर महदूद, साहिल निवासी ग्राम मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, मुर्सत निवासी दादूपुर गोविंदपुर सलेमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। मांस को नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें